हरिद्वार में डांडिया महोत्सव की धूम, महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

Spread the love

डांडिया क्वीन, रैंप वॉक और फनी गेम्स ने बांधा समां, स्वनिर्मित उत्पादों के स्टॉल बने आकर्षण

ए. गुप्ता

हरिद्वार। नवरात्र के उल्लास, डांडिया की खनक और महिलाओं की प्रतिभा के संगम से हरिद्वार में उत्सव का रंग छा गया। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग एवं वसुधैव कुटुंब के संयुक्त तत्वावधान में शंकर आश्रम स्थित होटल में भव्य डांडिया महोत्सव आयोजित किया गया। डांडिया क्वीन प्रतियोगिता, आकर्षक रैंप वॉक, मनोरंजक फनी गेम्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। आयोजन ने जहां भारतीय संस्कृति और नवरात्र की परंपराओं को जीवंत किया, वहीं महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबन का संदेश भी दिया।

महिलाएं हर क्षेत्र में दर्ज करा रहीं सशक्त उपस्थिति: किरण जैसल

कार्यक्रम में मेयर किरण जैसल ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उन्होंने नवरात्र और दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा की आराधना परिवार में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। डांडिया मां दुर्गा की आराधना से जुड़ी सांस्कृतिक परंपरा है, जो आस्था, उमंग और सामाजिक एकता को मजबूत करती है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता: पिंकी अग्रवाल व नीति मेहता

महिला विंग की संयोजक पिंकी अग्रवाल एवं नीति मेहता ने कहा कि नवरात्र के नौ दिन शक्ति, ऊर्जा और उत्साह के प्रतीक हैं। डांडिया महोत्सव महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि महिला विंग महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है।

इसी क्रम में महोत्सव में महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार किए गए उत्पादों के स्टॉल लगाए गए, जिससे उनके हुनर और उद्यमिता को मंच मिला।

महिला सशक्तीकरण से मजबूत होगा समाज: अशोक अग्रवाल व चिराग अरोड़ा

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं चिराग अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता है। महिला सशक्तीकरण से न केवल परिवार, बल्कि पूरा समाज मजबूत होता है। वैश्य समाज की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं।

प्रतिभागियों को किया सम्मानित

रेनू अरोरा एवं सोनिया अरोड़ा ने मां दुर्गा की आराधना और पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को एक मंच पर लाने और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महोत्सव में डांडिया क्वीन, रैंप वॉक और फनी गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उत्साह, संगीत और पारंपरिक परिधानों से सजे आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस अवसर पर ज्योति अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, तोशी अग्रवाल, शोभना, रुचि मेहता, संध्या अग्रवाल, पारुल जैन, सोनल मित्तल, दीक्षा मेहता, मीनाक्षी, नीति मेहता, पूजा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, सलोनी, प्रियंका जैन, रीना मित्तल, रेखा गुप्ता, आकांक्षा, आंचल मेहता, पारुल मित्तल, पूजा जैन, पूनम गुप्ता, रेखा, सपना गुप्ता, निधि अग्रवाल, सोनिया अरोड़ा और रेनू अरोरा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *