पत्रकार मालचंद व्यास की बहन का हुआ आकस्मिक निधन

Spread the love

पत्रकार मालचंद व्यास की बहन का हुआ निधन

आर. के. जोशी

नोहर। हमारे पत्रकार साथी मालचंद व्यास की बहन संतोष देवी पत्नी सत्यनारायण पुरोहित का अकस्मात निधन हो गया। 50 वर्षीय संतोष देवी बहुत ही नेक एवं हंसमुख महिला थी उनके निधन से परिवार को बहुत गहरा आघात लगा है।
सुबह पारिवारिक कामों से निवृत होकर संतोष देवी अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी उनको नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहाँ उनको चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया गया उनके अकस्मात निधन से पूरा परिवार एवं समाज हतप्रभ रह गए। डॉक्टर के अनुसार संतोष देवी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। संतोष देवी के पिता रामदास व्यास भाई मनोज व्यास एवं पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। भगवान मृत आत्मा को मोक्ष प्रदान करे तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करे। इस दुखद समय में सम्पूर्ण पत्रकार समाज एवं इष्ट मित्रों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह सब आपके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *