मेलेंज प्रदर्शनी 2025 में रचनात्मकता और ज्ञान का उत्सव डीपीएस जूनियर में मनाया गया

Spread the love

*मेलेंज प्रदर्शनी 2025 – रचनात्मकता और ज्ञान का उत्सव!*

अमित गुप्ता

हरिद्वार। डी.पी.एस. दौलतपुर जूनियर कनखल में आयोजित मेलेंज प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 3 के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और पर्यावरणीय जागरूकता से सभी को प्रभावित किया। माननीय निर्णायकों – डॉ. प्रीतशिखा शर्मा, सुश्री शशि झा, एडवोकेट रीमा शमीम और सुश्री हेमा भंडारी का आभार, जिन्होंने बच्चों को प्रेरणा दी और प्रदर्शनी को गौरवशाली बनाया। कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण दिवस भी मनाया गया, जिसमें चित्रकला, पोस्टर मेकिंग और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
माननीय प्रो-वाइस चेयरमैन विकास गोयल ने भी बच्चों की प्रतिभा और शिक्षकों व अभिभावकों के योगदान की सराहना करते हुए नवाचार और अनुभवात्मक शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। स्कूल इंचार्ज सुश्री अमिता ओहरी द्वारा एक भावपूर्ण धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने मेलेंज को सफल और यादगार बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *