दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर में अभिभावक दिवस का हुआ आयोजन

Spread the love

अमित गुप्ता

हरिद्वार।दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर में अभिभावक दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुई। प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम श्रीवास्तव जी ने स्वागत भाषण में माता-पिता की भूमिका को जीवन में मार्गदर्शक बताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें नृत्य, गीत और खेल सम्मिलित थे जिसमें मम्मियों ने कमीज़ पहनने का और पापा ने साड़ी तह करने के सुंदर खेल में अत्यंत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बच्चों ने श्लोक एवं दोहे सुनाए। प्रधानाचार्या जी ने सभी अभिभावकों को अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। अभिभावक ने अपने बच्चे के साथ सुंदर नृत्य किया। सभी अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की और भावुक होकर बच्चों के प्रति अपने प्रेम और गर्व को व्यक्त किया व विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं के महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *