पीएम किसान लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए आज से शिविर

Spread the love

 

उचौलीगोठ, ज्ञानखेड़ा, चंदनी और पचपकरिया के पंचायत घरों में लगेंगे कैंप, मौके पर होगी रजिस्ट्री

रमेश राम

चम्पावत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अवशेष लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी कराने के लिए पूर्णागिरि तहसील क्षेत्र में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री मिशन मोड में की जाएगी। उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए निर्धारित तिथियों पर पंचायत घरों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 23 अक्टूबर को पंचायत घर ज्ञानखेड़ा, 24 अक्टूबर को पंचायत घर चंदनी और 27 अक्टूबर को पंचायत घर पचपकरिया में शिविर लगाए जाएंगे। सभी शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होंगे। शिविरों में सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और राजस्व उपनिरीक्षक आवश्यक अभिलेखों के साथ मौजूद रहेंगे। किसान सेल्फ रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भी फार्मर रजिस्ट्री करा सकेंगे। एसडीएम ने बताया कि शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक खातेदार के भूमि अभिलेखों के आधार पर अंश निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर मौके पर ही फार्मर रजिस्ट्री कराने की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य शेष लाभार्थियों की रजिस्ट्री शीघ्र पूरी करना और किसानों को आवश्यक प्रक्रिया के लिए अनावश्यक भागदौड़ से राहत देना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *