शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Spread the love

एम पारिक

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। शिवालिक नगर निवासी पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी जान पहचान करीब तीन वर्ष पूर्व अशोक नगर, गली नंबर-3, निकट शिव मंदिर, रुड़की निवासी शुभम बिष्ट पुत्र बलराम बिष्ट से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शुभम ने युवती को शादी का प्रस्ताव दिया, जिस पर युवती ने अपनी सहमति दे दी। पीड़िता के अनुसार, इसी वर्ष मई माह में दोनों परिवारों की मौजूदगी में उनका रोका हुआ। रोका होने के बावजूद भी शुभम ने शादी की तारीख तय नहीं की और लगातार बहाने बनाकर टालता रहा। इसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने आरोप लगाया कि अब शुभम उससे दूरी बना रहा है और शादी से साफ इनकार कर चुका है। फोन पर संपर्क करने की कोशिश करने पर भी वह जवाब नहीं देता है। कोतवाली प्रभारी शांति गंगवार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी शुभम बिष्ट के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *