प्रकृति के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी: राधेश्याम

Spread the love

डॉ हिमांशु द्विवेदी

हरिद्वार। भूमिहार ब्राह्मण परिषद (रजि.) के तत्वाधान भेल सेक्टर 5 -B के मन्दिर प्रांगण में हरेला के उपलक्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूजा अर्चना करने के बाद बरगद, पीपल, रूद्राक्ष, आंवला, सहजन, जामुन आदि फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया तथा पेड़ों के रक्षण के लिए ट्री गार्ड भी लगाये गये। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात परिषद के महासचिव राधेश्याम सिंह ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम पर यह वृक्षारोपण परिषद द्वारा किया गया । और उन्होंने आमजन से अपील की कि सभी एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगायें ताकि पर्यावरण व प्रकृति का संरक्षण व रक्षा हो सके। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिषद के संस्थापक सदस्य शयाम कुमार मिश्रा, परिषद के अध्यक्ष नवीन तिवारी, संयोजक प्रभात राय, अमित साही ,उपाध्यक्ष सरोज शर्मा,सह सचिव अतुल राय,कोषाध्यक्ष प्रवीन राय, कृष्णा नन्द राय, श्री हरे राम पांडेय, अजय कुमार, दुर्गेश राय, अजय सिंह, राजेश राय, कमलेश राय, भास्कर राय आदि उपस्थित रहे अंत में संस्था के अध्यक्ष नवीन तिवारी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *