प्रधानाचार्य अनुपम जगा को मिला ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान-2026’

Spread the love

लायंस क्लब रानीपुर हरिद्वार ने शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित

अमित कुमार

हरिद्वार। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल, हरिद्वार के प्रधानाचार्य अनुपम जगा को ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लायंस ओलम्पियाड फाउंडेशन के सहयोग से संचालित विशेष प्रकल्प के अंतर्गत लायंस क्लब रानीपुर हरिद्वार द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में क्लब अध्यक्ष लायन अनुज गर्ग ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है। शिक्षक और शिक्षाविद केवल विद्यार्थियों का भविष्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्र का भविष्य भी गढ़ते हैं। ऐसे शिक्षाविदों का सम्मान समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान का सम्मान है और इससे शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।  क्लब सचिव लायन रितेश अग्रवाल ने बताया कि लायंस ओलम्पियाड फाउंडेशन के इस प्रकल्प का उद्देश्य प्रत्येक शहर के उत्कृष्ट शिक्षाविदों को सम्मानित कर उनके कार्यों को समाज के सामने लाना तथा नई पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन लायन संदीप धवन, पास्ट डिस्ट्रिक्ट रीजन चेयरपर्सन लायन अजय गर्ग, पास्ट प्रेसिडेंट लायन रवि सिंघल, जोन पीआरओ लायन धीरज चंडोक सहित लायंस क्लब रानीपुर हरिद्वार के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षाविदों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सम्मान और विश्वास को मजबूत करता है तथा नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा, संस्कार और मूल्यों से जोड़ने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *