आर.के.जोशी
हनुमानगढ़। जैसलमेर फलोदी लालगढ़ रेलमार्ग पर पिछले 20 सालों से मात्र 2 जोड़ी दैनिक रेल सेवाओं का संचालन हो रहा है वो भी बीकानेर मंडल कि तरफ से किया जा रहा है
जोधपुर मंडल जैसलमेर के प्रति बिलकुल भी गंभीर नहीं है या दोनों मंडलों कि असहमति का खामियाजा जैसलमेर लालगढ़ रेलखंड कि आम जनता एवं रामदेवरा जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है देश के विभिन्न क्षेत्रों से रामदेव पहुंचने के लिए कनेक्टिंग ट्रेनों में धक्के खाने के श्रद्धालुओं को मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही जैसलमेर बोर्डर इलाका होने के कारण अधिक रेल सुविधाओं के दरकार रहती है लेकिन इस अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के प्रति ना तो जनप्रतिनिधियों ने और ना ही रेल विभाग ने गंभीरता दिखाई है,अगर उत्तर पश्चिम रेलवे व जोधपुर मंडल ने गंभीरता दिखाई होती तो उत्तर पश्चिम में स्थित विभिन्न कोचिंग डिपो से जैसलमेर के लिए प्लेटफार्म रिटर्न गाड़ियों का संचालन भी करवा सकता था। जिला रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन हनुमानगढ़ ने जैसलमेर लालगढ़ रेलखंड में यात्री ट्रेनों कि संख्या बढ़ाने और जैसलमेर हनुमानगढ़ कि कनेक्टिविटी के लिए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं जोधपुर मंडल को पत्र लिखकर सुझाव भेजा है।

जिसमें जैसलमेर से हनुमानगढ़/भटिंडा, जैसलमेर से चंडीगढ़ वाया हनुमानगढ़ और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से जैसलमेर के लिए साप्ताहिक गाड़ी चलाकर बॉर्डर एरिया को राहत दी जा सकती है। उक्त गाड़ियों के संचालन के लिए जैसलमेर स्टेशन पर किसी भी प्रकार के प्राथमिक अनुरक्षण कि अवश्यकता नहीं होगी क्योंकि उक्त गाड़ियों का प्राथमिक अनुरक्षण उत्तर रेलवे के विभिन्न टर्मिनल स्टेशनों पर किया जा रहा है।
जिला रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन हनुमानगढ़ के मीडिया प्रभारी राजकुमार जोशी ने जैसलमेर लालगढ़ रेलखंड पर मात्र 2 रेल सेवेन के संचालन पर आश्चर्य जताते कहा कि जैसलमेर फलोदी रेलखंड जोधपुर मंडल और फलोदी लालगढ़ रेलखंड बीकानेर मंडल के अंतर्गत आता है
जैसलमेर फलोदी लालगढ़ रेल खंड को दो हिस्सों में बांटकर दो मंडलों के बीच पिसने के लिए छोड़ रखा है जिसका नतीजा आज सबके सामने है कि लालगढ़ फलोदी जैसलमेर रेलमार्ग पर मात्र 2 दैनिक ट्रेनों का संचालन हो रहा है ।
जैसलमेर फलोदी लालगढ़ रेलखंड कि आमजनता, रामदेवरा जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं कि परेशानी को ध्यान में रखते हुए ही जिला रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन हनुमानगढ़ ने के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जोधपुर मंडल को पत्र लिखकर सुझाव भेजा है।











Leave a Reply