आर. के. जोशी
श्री डूंगरगढ़। सिन्धी समाज युवा मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि आज सावन माह के दूसरे सोमवार को ग्यारस एकादशी के अवसर पर विशेष पूजा पंडित पवन उपाध्याय के द्वारा की गई। जिसमें सुबह पूजा पाठ में नरेंद्र गुरनाणी, नरेन रिझवानी, अनिल वासवानी, हर्ष गुरनाणी,मनीष बजाज, प्राची लालवानी,साईबा संगवानी, स्वीट भगतानी,परी मोरवानी और सभी बुजुर्ग, महिलाओं, छोटे बच्चे ने पूजा पाठ का लाभ उठाएं। नरेंद्र गुरनाणी ने बताया कि हर साल भगवान शिवजी का अभिषेक पुजा पाठ होता है इस साल भी भगवान शिवजी रुद्राभिषेक पूजा पाठ धुमधाम से मनाया जायेगा। शाम को श्रीझूलेलालजी चालिसा महोत्सव छठे दिन के श्रीझूलेलालजी भजन संध्या,चालिसा, भोग के बाद प्रसाद वितरणतथा प्रभु इच्छा तक भगवान शिवजी 31 लीटर दुग्ध रुद्राभिषेक पूजा पाठ होगा साथ में निखिल रिझवानी, हनुमान कुदाल ने भगवान शिवजी, श्रीझूलेलालजी, माताजी, बाबा भेरुनाथ के भजनों के साथ सभी भक्त नाचें। बुजुर्ग,महिलाओं, छोटे बड़े बच्चे पुजा पाठ में उपस्थित हुए।












Leave a Reply