पीले पंजे ने किए दो शिकार, भू-व्यवसायियों में दहशत

Spread the love

अमित कुमार

रुड़की। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध रूप से विकसित किए गए दो अनधिकृत भू- विन्यासों के विरुद्ध प्रभावी ध्वस्तीकरण कार्यवाही की गई।
प्रकरण 1 में विपक्षी हितबद्ध व्यक्ति द्वारा रंगोली गार्डन के पीछे आकाशदीप नाम से लगभग 10 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित किए गए अनाधिकृत भू-विन्यास को प्राधिकरण की टीम (शाखा कार्यालय रुड़की) द्वारा विधिसम्मत रूप से ध्वस्त किया गया। प्रकरण 2 में
विपक्षी पप्पू ठेकेदार, स्लाटर हाउस नाली रोड, पठानपूरा, मंगलौर द्वारा विकसित किए गए लगभग 15-16 बीघा भूमि पर किए गए अवैध भू-विन्यास को भी प्राधिकरण टीम द्वारा नियमानुसार ध्वस्त किया गया। यह कार्यवाही हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों एवं अनधिकृत भू-विन्यासों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। इस दौरान प्राधिकरण की टीम को पुलिस बल का सहयोग प्राप्त रहा तथा समस्त प्रक्रिया शांति एवं विधि सम्मत रूप से संपन्न कराई गई। प्राधिकरण आम नागरिकों से अपील करता है कि किसी भी प्रकार के भू-विकास या निर्माण से पूर्व नियमानुसार प्राधिकरण से स्वीकृति प्राप्त करना सुनिश्चित करें अन्यथा विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *