महावीर इंटरनेशनल के सेवा पखवाड़े में 207वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

Spread the love

सरामसर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित, दंपति ने साथ किया रक्तदान, नियमित रक्तदान का दिया संदेश

आर.के.जोशी

सूरतगढ़। महावीर इंटरनेशनल के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत 12वें दिन ग्राम सरामसर में 207वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन महेंद्र गोदारा एवं विनोद गोदारा के आवास पर किया गया। शिविर में मैत्री ब्लड बैंक की टीम ने 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया। संस्था के अध्यक्ष वीर सत्यनारायण झंवर ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय सेवा कार्य है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। परियोजना निदेशक वीर संजय बैद ने बताया कि शिविर का शुभारंभ प्रशासक हरमंदिर कौर, सरपंच प्रतिनिधि सुखमंदर सिंह, पंचायत समिति सदस्य बाग सिंह जटाना, गुरुद्वारा प्रधान बाबा जगतार सिंह तथा उपसरपंच प्रतिनिधि सुखदीप सिंह हुंदल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में संस्था के उपाध्यक्ष वीर रमेश कुमार दाधीच, पूर्व अध्यक्ष वीर दिलीप कुमार मिश्रा, वीर बाबू खान, वीर धनराज नवलखा, सचिव वीर रामपाल रोकना, आयन खान, कमलेश सहारण, राकेश गौड़, सुरेंद्र साईं, जसवीर, लाखा सिंह, जगदीश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहयोग किया। इस अवसर पर महेंद्र गोदारा एवं उनकी पत्नी इंद्रा देवी ने दंपति के रूप में रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। पखवाड़े के तहत 12वें दिन ग्राम सरामसर में 207वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन महेंद्र गोदारा एवं विनोद गोदारा के आवास पर किया गया। शिविर में मैत्री ब्लड बैंक की टीम ने 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया। संस्था के अध्यक्ष वीर सत्यनारायण झंवर ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय सेवा कार्य है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। परियोजना निदेशक वीर संजय बैद ने बताया कि शिविर का शुभारंभ प्रशासक हरमंदिर कौर, सरपंच प्रतिनिधि सुखमंदर सिंह, पंचायत समिति सदस्य बाग सिंह जटाना, गुरुद्वारा प्रधान बाबा जगतार सिंह तथा उपसरपंच प्रतिनिधि सुखदीप सिंह हुंदल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में संस्था के उपाध्यक्ष वीर रमेश कुमार दाधीच, पूर्व अध्यक्ष वीर दिलीप कुमार मिश्रा, वीर बाबू खान, वीर धनराज नवलखा, सचिव वीर रामपाल रोकना, आयन खान, कमलेश सहारण, राकेश गौड़, सुरेंद्र साईं, जसवीर, लाखा सिंह, जगदीश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहयोग किया। इस अवसर पर महेंद्र गोदारा एवं उनकी पत्नी इंद्रा देवी ने दंपति के रूप में रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *