मानव संरक्षण कल्याण संगठन द्वारा रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Spread the love

गुरवीर सिंह (रिंकू रखरा)

ऐलनाबाद। आज ऐलनाबाद के हुड्डा कॉलोनी स्टेट ऑफिस मानव संरक्षण कल्याण संगठन के ऑफिस ऐलनाबाद में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में रक्तदान केम्प का आयोजन किया गया। जिसमें इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने आयें हुए अतिथियों का स्वागत किया और कहा यहां उपस्थित वेद मित्र गुप्ता, चंद्र प्रकाश सोनी वाइस चेयरमैन मार्किट कमेटी, रणजीत सिंह सिद्धू, SHO प्रगट सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रवि लड़ा का रक्त दान शिविर में पहुंचे।  इस मौके पर राष्ट्रपति अवार्ड सम्मानित वार्ड नंबर 5 से ज्योति को संगठन ने सम्मान देकर सम्मानित करने का कार्य किया इसी मौके पर जिन लोगों ने 50 बार से ज्यादा रक्तदान किया है उन रकात दाताओं को भी संगठन द्वारा सम्मानित किया गया हरजीत कासनिया, डॉ राम प्रताप को विशेष रूप से संगठन द्वारा सम्मान दिया गया। रक्तदान के मौके पर संगठन के तीन सदस्य को मार्केट कमेटी मेंबर नियुक्त होने पर संगठन द्वारा सम्मानित किया गया जो निम्न प्रकार से हैं, सरपंच नाथूराम ढानी शेरा, मदन मलेठीया, पूर्व सरपंच जयचंद ब्यावर पोहड़का संगठन में रहकर इन्होंने जो राजनीतिक में उपलब्धि हासिल की है उसके लिए संगठन ने इनको बधाई देकर सम्मान देने का कार्य किया है कहा गर्मी हो या सर्दी का मौसम मनुष्य को रक्तदान आवश्यक करना चाहिए अब धुंध का मौसम है इसलिए रक्त की आवश्यकता अत्यधिक होती है क्योंकि धुंध के कारण कई बार ऐसे हादसे हो जाते हैं जिनके कारण इंसान को रक्त की बहुत आवश्यकता पड़ती है और रक्तदाता इस ठंड के मौसम में कम खून दान करने की कोशिश करते हैं फिर भी आज रक्तदान कैंप में ठंड का मौसम होने के बावजूद भी गांव शहर के अनेक रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रक्तदान कैंप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया 5 महिलाओं, 2 पुलिस जवानों सहित 70 पुरूषों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया और उन्होंने बताया की रक्त दान करने से इन्सान के शरीर में कोई भी कमी नहीं आती है इन्सान को हर 3 महीने में रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
हरियाणा अध्यक्ष सतवीर ठाकुर ने बताया रक्त एक ऐसी जरूरत की चीज है जिसे आजतक ना तो कोई वैज्ञानिक अपनी लैंब में बना सके और नाही यह है किसी फैक्ट्री में बनता है यह तो सिर्फ मानव के शरीर में ही तैयार होता है और मानव के ही काम आता है। शहरी अध्यक्ष सुमीत गोयल ने आए हुए रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और निवेदन किया कि रक्तदान क्षेत्र को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाना चाहिए ताकि किसी जरूरतमंद को जरूरत पड़ने पर रक्त की कमी महसूस ना हो और इसके कारण किसी को जान ना गंवानी पड़े। संगठन महासचिव भजन लाल गर्ग व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुंदर परिहार बताया की आज रक्तदान कैंप लगाने के लिए विशेष रूप से शिविर में सहयोग करने के लिए सिरसा से वरदान चैरिटेबल ब्लड बैंक सिरसा पहुंचकर अपनी सेवा प्रदान की और अपने सभी साथियों के साथ रक्तदान कैंप को कुशलता पूर्वक सम्पन्न किया। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सैनी व सचिव मंजू सोनी ने बताया की हमारे संगठन द्वारा रक्तदान कैंप के अलावा समय-समय पर अनेक सामाजिक कार्य कार्य किए जाते हैं और रक्तदान भी उसका एक हिस्सा है, रक्तदान कैंप में गांव व शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों के अलावा संगठन के जिला सचिव ओपी पारिक कार्यकारिणी सदस्य साहिल प्रजापति व पवन सांखला, उपाध्यक्ष बलवीर सैनी,अजीत यादव, सुमित्रा देवी, प्रियंका सियाग, कविता सिहाग,दिलीप प्रजापति, जितेंद्र राजपुरोहित, विजय भटनागर, ब्लॉग अध्यक्ष किशोरी लाल, डॉ बलराज कालवा , अमित, राहुल, विनोद सोलंकी, सुभाष सैनी, वार्ड पार्षद पवन जाजू , बीएम नागर संरक्षक, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *