दयाराम ढिल
नोहर। अखिल भारतीय जांगीड़ ब्राह्मण महासभा, जिला सभा हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष चम्पा लाल सुथार एवं उपाध्यक्ष घड़सीराम जांगीड़ का ग्राम नेठराना में जांगीड़ परिवार की ओर से आत्मीय एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम काशी राम जांगीड़ के निवास स्थान पर आयोजित किया गया, जहां पूरे जांगीड़ परिवार ने दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बनने पर चम्पा लाल सुथार तथा उपाध्यक्ष घड़सीराम जांगीड़ का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान भादर राम सुथार (नोहर), सुरजीत (गोगामेड़ी) एवं रामकुमार (नोहर) का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में काशी राम जांगीड़, रामस्वरूप जांगीड़, कृष्ण सुथार, विनोद जांगीड़, मनोज जांगीड़, मुरारी जांगीड़, मंगल सिंह जांगीड़, रोहित जांगीड़ एवं नितेश जांगीड़ सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। साथ ही नशामुक्त समाज, आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता एवं युवाओं को सही दिशा देने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
जांगीड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का नेठराना में हुआ भव्य स्वागत











Leave a Reply