आर के जोशी
हनुमानगढ़। आज सिंह सभा गुरुद्वारा मेन मार्केट हनुमानगढ़ जंक्शन में एक बैठक गांधीनगर विकास एव रेल संघर्ष समिति की ओर से एक सभा आयोजित की गई जिस में हनुमानगढ़ से बठिंडा धूरी, मलेरकोटला,लुधियाना,शरन हिन्द, रोपड़,किरतपुर, आनंदपुर साहिब, उन्ना, नंगल दम (जो कि हिमाचल में है) वहां तक सीधी ट्रेन चलाने संबंधित विषय पर चर्चा की गई ज्ञात रहे कि आनंदपुर साहिब सिखों का बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थ है मरणोपरांत सिख धर्म में अस्थि विसर्जन यहीं पर किया जाता है हनुमानगढ़ एवं आसपास का क्षेत्र सिख बाहुल्य क्षेत्र है लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि इतना बड़ा तीर्थ होने के बावजूद भी हनुमानगढ़ से कोई भी सीधी रेल सेवा यहां के लिए मौजूद नहीं है अस्त लेकर जाते हुए एक गमगीन व्यक्ति को हनुमानगढ़ से आनंदपुर साहिब तक 350 से 400 किलोमीटर की दूरी में तीन ट्रेनें बदलकर एक कष्ट भरी यात्रा करने को विवश होना पड़ता है इस ट्रेन के संचालन हेतु इस क्षेत्र की 32 संस्थाओं ने अपने समर्थन का पत्र और ज्ञापन हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक को सौंपने का फैसला इस सभा में लिया जिसमें गुरुद्वारा शहीद बाबा सुख सिंह, मेहताब सिंह हनुमानगढ़ टाउन, खुदरा किराना संगठन हनुमानगढ़ जंक्शन, अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन हनुमानगढ़, गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब गांधीनगर हनुमानगढ़ जंक्शन, गुरुद्वारा श्री भगत नाम हनुमानगढ़ जंक्शन, क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन हनुमानगढ़ जंक्शन, राम सेवा स्वामी सत्यानंद ट्रस्ट हनुमानगढ़ जंक्शन, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन, व्यापार मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हनुमानगढ़ जंक्शन,हनुमानगढ़ वॉशिंग लाइन रेल संघर्ष समिति, नोहर रेल विकास संग नोहर, हनुमानगढ़ विकास मंच एवं अन्य हनुमानगढ़ की नामी एवं प्रतिष्ठित संस्थानों ने अपना समर्थन दिया सभा के बाद सभी सदस्य नारेबाजी करते हुए हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश शर्मा को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक और डीआरएम बीकानेर के नाम का ज्ञापन सौंपने वहां पहुंचे तथा उन्होंने स्टेशन अधीक्षक के समक्ष अपनी बात रखी। हनुमानगढ़ जंक्शन से दिल्ली वाया ऐलनाबाद , नोहर, भादरा एवं हरिद्वार की एक और नई ट्रेन चलाने की मांग की चूरू – सीकर डेमू ट्रेन का विस्तार हनुमानगढ़ जंक्शन तक का किसान एक्सप्रेस 14732 /14731 बठिंडा दिल्ली का विस्तार हनुमानगढ़ जंक्शन तक करने करने का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा तथा गाड़ी संख्या 20403/ 20 404 लालगढ़ प्रयागराज सुपरफास्ट ट्रेन का विस्तार भी हनुमानगढ़ जंक्शन तक करने का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा स्टेशन अधीक्षक रमेश शर्मा ने अपनी ओर से पूर्ण आश्वासन दिया है कि आपकी मांग को आज ही ईमेल के जरिए रेल मंत्री, उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक एवं डीआरएम बीकानेर को भिजवा दिया जाएगा। इस मौके पर विजय कौशिक, काका छाबड़ा, बलजीत बबली, पूर्व पार्षद मनीष कौशिक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हनुमानगढ़ जंक्शन प्रकाश तंवर, राजेंद्र निका, हनुमानगढ़ रेल वॉशिंग लाइन निर्माण संघर्ष समिति संयोजक नारायण अग्रवाल, सचिव अशोक पारीक, नोहर रेल विकास समिति से आरके जोशी, नवरत्न जैन, राजकुमार, अशोक शर्मा, राम गोपाल, दर्शन सिंह, अमरेंद्र सिंह मान, गुरु सिंह सभा के सेवादार वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप पाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्यारेलाल बंसल, कपिल बंसल, इंद्रजीत गुड्डू, राजीव मिश्रा एवं भारी संख्या में सिख समुदाय के प्रतिनिधि मौजूद रहे।











Leave a Reply