एम पारिक
कोटद्वार। कोटद्वार में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी फायरमैन पर एक निजी स्कूल को फायर एनओसी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत आरोपी को घूस लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया। विजिलेंस के छापे से हड़कंप मच गया।










Leave a Reply