आर. के. जोशी
हनुमानगढ़। पीलीबंगा उपखंड अधिकारी उमा मितल एवं विकास अधिकारी विनोद कुमार रेगर के मार्गदर्शन में नरसेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए “दिव्यांग सेवा आपके द्वार मिशन” के तहत दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण द्वारा अयालकी निवासी गुरतेजसिंह पुत्र भोलासिंह रामगढ़िया को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाकर मानवता की मिसाल पेश की है। अयालकी निवासी एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सदासिंहवाला अध्यापक उदयपाल ने बताया कि 13 नवंबर 2023 को एक सड़क दुर्घटना के बाद से कोमा में चल रहे गुरतेजसिंह को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
स्थानीय प्रशासन के सहयोग से “दिव्यांग सेवा आपके द्वार” मिशन के तहत समिति अध्यक्ष हरबंस लाल सहारण ने उनके घर पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया। दुर्घटना के बाद परिजनों द्वारा गुरतेजसिंह को बीकानेर व गंगानगर एवं हनुमानगढ़ आदि जगह ईलाज करवाया एवं दवा दिलवाई लेकिन कोई लाभ नहीं मिला जिसके कारण चारपाई पर अपना जीवन यापन करने को मजबूर हो गया। अयालकी निवासी एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सदासिंह वाला अध्यापक उदयपाल वर्मा के माध्यम से गुरतेजसिंह की जानकारी मिलने पर पिछले करीब 02 माह से समिति अध्यक्ष द्वारा कागजी कार्यवाही पूर्ण करते हुए गुरतेज सिंह को जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन ले जाकर मेडिकल टीम की मौजूदगी में दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र जारी करवाया गया तथा ऑनलाइन करवाते हुए दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड व 1250 रुपये दिव्यांग सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति घर पहुंचकर मौके पर ही प्रदान की गई जिससे उनका गुजारा हो सकेगा। 06 माह पू्र्व गुरतेजसिंह की पत्नी अपने 02 बच्चों को साथ लेकर उनको छोड़कर अन्यत्र चली गई जिसके बाद परिवार में उनकी 65 वर्षीय विधवा माता जसपाल कौर एवं भाई नत्थासिंह व पत्नी सुखदीप कौर ही उनकी देखभाल करते हैं। अयालकी पंचायत प्रशासक गोपालराम ने समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण द्वारा दुर्घटना के कारण चारपाई पर जीवन यापन कर रहे अयालकी निवासी गुरतेज सिंह की निस्वार्थ भाव से मदद कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का मौके पर ही लाभ दिलवाकर किए गए पुनीत कार्यों को काबिले तारीफ बताया। वहीं मानवता की भलाई हेतु पुनीत कार्य को देखते हुए निहालपुरा पंचायत प्रशासक रोशनी देवी भाम्भू के नेतृत्व में पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य दौलतराम भाम्भू की मौजूदगी में ग्रामीणों द्वारा पहल करते हुए आर्थिक सहयोग के लिए आगे आए व समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण को दिव्यांगों की सहायतार्थ वाहन खरीदने हेतू 10,000 रुपये व ईंधन खर्च हेतू 7000 रुपये सहित कुल 17,000 रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया जिससे दिव्यांगों को सम्बल प्रदान करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जा सके।निहालपुरा में ग्रामीणों के सहयोग से दिव्यांगों की सहायतार्थ आर्थिक सहयोग करवाने एवं दिव्यांग चिन्हित कर दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र का लाभ दिलवाने में पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि युवा राहुल भाम्भू का सराहनीय योगदान रहा।
वहीं समिति द्वारा जिला चिकित्सालय में उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़ की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड टीम से आवश्यक जांच की कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करवाते हुए डबलीराठान, पीलीबंगा, निहालपुरा, हनुमानगढ़, टिब्बी सहित अन्य क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र से वंचित 21 दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र का लाभ दिलवाकर लाभान्वित किया गया। दुर्घटना के कारण चारपाई पर जीवन यापन कर रहे अयालकी निवासी गुरतेजसिंह को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र व दिव्यांग सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ दिलवाने में जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़ व सीएमएचओ ऑफिस हनुमानगढ़ जंक्शन कनिष्ठ सहायक हरतेज सिंह एवं तहसील पीलीबंगा पेंशन शाखा प्रभारी कनिष्ठ सहायक रामलाल तथा पंचायत समिति पीलीबंगा पेंशन शाखा प्रभारी कनिष्ठ सहायक श्रीमती उर्मिला का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण द्वारा दुर्घटना के कारण चारपाई पर जीवन यापन कर रहे व लकवाग्रस्त एवं विभिन्न श्रेणी के चलने फिरने में असक्षम दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु उनके निवास स्थान से जिला चिकित्सालय तथा आवश्यक जांच हेतु बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल तक ले जाने एवं लाने के लिए स्थानीय व विभिन्न उपखंड प्रशासन तथा आमजन से आर्थिक सहयोग उपलब्ध करवाने की अपील की गई जिससे दिव्यांगों को सम्बल प्रदान करते हुए उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।पीलीबंगा उपखंड अधिकारी उमा मितल, तहसीक्लदार नवीन कुमार गर्ग,पंचायत समिति विकास अधिकारी विनोद कुमार रेगर,मुख्य ब्लॉक शिक्षा मधुबाला पूनियां, मुुख्य ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनोज अरोड़ा सहित स्थानीय एवं अन्य उपखंड प्रशासन तथा आमजन ने समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण द्वारा विभिन्न उपखंड क्षेत्र में पहुंचकर मानवता की भलाई हेतु निस्वार्थ भाव से किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए दिव्यांगों की सहायतार्थ वाहन खरीदने के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध करवाने का पूर्ण विश्वास दिलाया गया।समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस पुनीत कार्य के अवसर पर जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़, सीएमएचओ ऑफिस हनुमानगढ़ जंक्शन कनिष्ठ सहायक हरतेजसिंह, निहालपुरा पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य दौलतराम भाम्भू एवं ग्राम विकास अधिकारी खुशी कुमारी तथा कनिष्ठ सहायक जसवीर कौर,अयालकी निवासी अध्यापक उदयपाल, पीलीबंगा तहसील पेंशन शाखा प्रभारी कनिष्ठ सहायक रामलाल, पंचायत समिति पेंशन शाखा प्रभारी कनिष्ठ सहायक श्रीमती उर्मिला समिति सदस्य एवं समाजसेवी राकेश बगड़िया पुलिस लाइन हनुमानगढ़ जंक्शन एवं दिव्यांग हेमंत शाक्य पीलीबंगा, निहालपुरा पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि युवा राहुल भाम्भू, अयालकी पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि दलीप सिंह एवं ग्रामीण हेतराम, निहालपुरा दिव्यांग समाजसेवी जगतार सिंह व लखविंदर सिंह बुटर एवं ग्रामीण जोतराम फगोड़िया, रघुवीर कड़वासरा, अवतार सिंह, ई-मित्र संचालक अंकित कुमार सहित ग्रामीण एवं दिव्यांगजन मौजूद रहे।










Leave a Reply