आर. के. जोशी
बीकानेर। मां सरस्वती वेद आश्रम और राजस्थान संस्कृत अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे 21 दिवसीय वैदिक संस्कार एवं वैदिक ज्योतिष शिविर का समापन हुआ इस बात की जानकारी देते हुए संस्था प्रवक्ता राकेश बिस्सा ने बताया कि ज्योतिष शिविर में पंडित यशवंत नारायण व्यास ने ज्योतिष का ज्ञान कराया उन्होंने तिथि वार नक्षत्र योग करण पंचांग के पांचो अंगों का ज्ञान कराया और मुहूर्त शोधन का ज्ञान कराया। पंडित गिरिराज ओझा ने वैदिक संस्कारों के बारे में बताते हुए उन्होंने 16 संस्कारों का ज्ञान दिया और संस्कारों का जीवन में महत्व समझाया । ज्योतिषाचार्य पंडित उमेश किराडू ने शिविर में ज्ञान लाने वाले सभी 35 छात्रों प्रमाण पत्र भेट किया और राजस्थान संस्कृत अकादमी को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से कम समय में अच्छा ज्ञान प्राप्त हो सकता है और सनातन धर्म की जड़ों को ओर अधिक मजबूत किया जा सकता है जिसकी अभी इस कलीकाल में बहुत आवश्यकता है
आश्रम अधिष्ठाता पंडित मुरलीधर पुरोहित ने शिविर में भाग लेने वाले सभी वेदपाठी बंधुओं को आश्रम की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किया।












Leave a Reply