विशेष चेकिंग अभियान में 312 चालान, 51 वाहन किए गए सीज

Spread the love

 

 

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा जनपद में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान*

ए. गुप्ता

हरिद्वार। संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि दिनांक 24 एवं 25 को जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित एवं आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून डॉ. अनीता चमोला के निर्देशानुसार तथा एआरटीओ (प्रवर्तन), हरिद्वार श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान कुल 312 वाहनों का चालान किया गया तथा गंभीर उल्लंघनों के दृष्टिगत 51 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त 50 से अधिक स्कूल वाहनों की विशेष जांच की गई, जिसमें सुरक्षा मानकों, आवश्यक दस्तावेजों एवं अनिवार्य उपकरणों का सत्यापन किया गया।

चेकिंग के दौरान निम्नलिखित प्रमुख उल्लंघन पाए गए—

• बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस – 51 मामले

• बिना कर (Tax) जमा किए वाहन संचालन – 52 मामले

• बिना परमिट वाहन संचालन – 28 मामले

• प्राथमिक उपचार किट (First Aid Box) का अभाव – 22 मामले

• अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) का अभाव – 15 मामले

• यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग – 8 मामले

• अन्य ओवरलोडिंग – 15 मामले

• अवयस्क द्वारा वाहन संचालन – 2 मामले

• शराब पीकर वाहन चलाना – 1 मामला

परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन संचालन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज एवं सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *