चैत महीने की शुरुआत में इंग्लिशपुर में चैता का आयोजन

Spread the love

ए.के.ब्रह्मभट्ट

आरा। हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक चैत माह को वर्ष का पहला महीना माना गया है। इस महीने का यूं तो कई महत्व है परंतु इस महीने में बिहार में गाए जाने वाले गीत ‘चैता’ का अपना अलग महत्व है। इस महीने में राज्य के गांव से लेकर शहरों तक में चैता का आयोजन किया जाता है।

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए चैत महिना के शुरुआत में शाहपुर प्रखंड देवपुर पंचायत के अंतर्गत इंग्लिशपुर गांव के तात्वधान में आदर्श युवा सपोर्टिंग क्लब के द्वारा दो गोला चैता मुकाबला का आयोजन किया गया।

चैता मुकाबला का स्वागत करते हुए आदर्श युवा सपोर्टिंग क्लब के सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में चैता मुकाबला के आयोजन से लोगों का काफी मनोरंजन होता है। चैता के आयोजन होने से ग्रामवासियों में उत्साह देखते बनता है। चैता का मुकाबला स्टार गायक बड़की नैनीजोर के बुलेट तिवारी एवं बीरपुर के हरेंद्र यादव के बीच हुआ।

रात भर चले चैता के मुकाबले में दोनों गायकों ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीतों को गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि मौजूद थे। जबकि कार्यक्रम के आयोजन में समस्त इंग्लिशपुर ग्रामवासी सहित प्रदेश में रहने वाले ग्रामवासियों ने भरपूर सहयोग किया।क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *