आर के जोशी
नोहर। नोहर उपखंड(आईएस)राहुल श्रीवास्तव एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ मुख्य प्रबंधक हामिद अली के निर्देशानुसार दिव्यांग उपकरण व वाकिंग स्टिक एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण तथा आवेदन जागरूकता शिविर का आयोजन सिंधी मंदिर धर्मशाला नोहर में सिंधी समाज अध्यक्ष रमेश कुमार वाधवानी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ मुख्य प्रबंधक हामिद अली एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंधी समाज जिला अध्यक्ष हरीश कुमार वाधवानी, नोहर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय कुमार मोदी एवं सचिव सुशील कुमार सिपानी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नोहर विनोद कुमार बेनीवाल, अमरलाल साहेब मंदिर कमेटी अध्यक्ष टीकमचंद मोटवानी, ब्लॉक विशेष शिक्षा प्रभारी भागमल सैनी मौजूद रहे।दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण एवं शिवाजी बस स्टैंड नोहर रोडवेज बुकिंग प्रभारी रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि पीड़ित व गरीब एवं असहाय व्यक्ति की मदद करना मानव का धर्म है मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है जो नरसेवा नारायण सेवा के बराबर है।इसी सेवा भावना के उद्देश्य से सिंधी मंदिर नोहर में आयोजित शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नोहर के सहयोग से चलने फिरने में असक्षम 02 दिव्यांगों को दिव्यांग उपकरण ट्राई साइकिल प्रदान की गई जिससे दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी झलकी।वहीं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ द्वारा दिव्यांगजन व वृद्धजन एवं वरिष्ठ नागरिक सहित विभिन्न श्रेणी के 580 रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का मौके पर ही लाभ प्रदान करते हुए लाभान्वित किया गया।समिति एवं सिंधी समाज के सहयोग से 80 वर्ष से ऊपर उम्र के 20 वृद्धजनों को चलने फिरने में सहारे के रुप में वाकिंग स्टिक भेंट की गई जिससेे वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
शिविर में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ मुख्य प्रबंधक हामिद अली व नोहर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय कुमार मोदी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार बेनीवाल तथा सिंधी समाज अध्यक्ष रमेश कुमार वाधवानी सहित अतिथियों द्वारा दिव्यांगों को दिव्यांग उपकरण ट्राई साइकिल व वृद्धजनों को वाकिंग स्टिक तथा विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण करते हुए होने वाले लाभ के बारे में अवगत करवाते हुए ज्यादा से ज्यादा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस में यात्रा करते हुए तीर्थ यात्रा सहित सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया एवं सिंधी समाज तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से शिविर के सफल संचालन हेतू राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम आगार हनुमानगढ़ एवं समिति अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण जाखडा़वाली तथा शिवाजी बस स्टैंड नोहर रोड़वेज बुकिंग स्टाफ रामचन्द्र शर्मा व गगनदीप शर्मा द्वारा किए गए पुनीत कार्यों की कार्यों की सराहना की गई। वहीं निगम हनुमानगढ़ मुख्य प्रबंधक हामिद अली ने निगम द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में अवगत करवाते हुए 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में राजस्थान की सीमा तक ज्यादा से ज्यादा यात्रा कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। वहीं निगम द्वारा विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड से वंचितों को लाभ दिलवाने के लिए विभिन्न श्रेणी के 120 आवेदन लिए गए जिनको ऑनलाइन करते हुए निगम की पास शाखा को प्रेषित कर आगामी दिनों में लाभ दिलवाया जाएगा। दिव्यांगों व वृद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण एवं विभिन्न श्रेणी के वंचितों लाभ दिलवाने के लिए आवश्यक कागजी कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करवाने में शिवाजी बस स्टैंड रोड़वेज टिकट बुकिंग प्रभारी गगनदीप शर्मा,ब्लॉक नोहर विशेष शिक्षक जयपाल व विनोद कटारिया एवं अल्का,समाजसेवी राजेन्द्र बंसल एवं प्रदीप दीक्षित द्वारा दिनभर अपनी सेवाएं प्रदान की गई जिनकी अतिथियों एवं आमजन द्वारा सराहना की गई। हरबंस लाल सहारण ने बताया कि इस शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों एवं वृद्धजनों व वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड से लाभान्वित करते हुए निगम की बस में यात्रा करवाते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का आधिकाधिक लाभ दिलवाना है जिसकी आमजन द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।शिविर में मंच संचालन मुकेश कुमार गिदवानी नोहर द्वारा किया गया।सिंधी समाज जिला अध्यक्ष हरीश कुमार वाधवानी एवं समाज तहसील अध्यक्ष रमेश कुमार वाधवानी द्वारा अतिथियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ मुख्य प्रबंधक हामिदअली एवं निगम ट्रैफिक मैनेजर सुरेश कुमार गोदारा,सिंधी समाज जिला अध्यक्ष हरीश कुमार वाधवानी एवं तहसील समाज अध्यक्ष रमेश कुमार वाधवानी, नोहर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय कुमार मोदी एवं सचिव सुशील कुमार सिपानी,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार बेनीवाल,शिवाजी बस स्टैंड नोहर रोड़वेज टिकट बुकिंग प्रभारी गगनदीप शर्मा, ब्लॉक विशेष शिक्षा प्रभारी भागमल सैनी,अमरलाल साहेब मंदिर कमेटी अध्यक्ष टीकमचंद मोटवानी व पूर्व अध्यक्ष सेवाराम मोटवानी, नोहर रिलीफ सोसायटी ट्रस्टी ओमप्रकाश चोधरी,कार्यक्रम प्रभारी राजकुमार मोटवानी, नोहर समाजसेवी राजेन्द्र बंसल एवं प्रदीप दीक्षित, विशेष शिक्षक जयपाल व विनोद कटारिया एवं अल्का, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर छात्रावास नोहर सहायक हुणताराम सहित रोड़वेज सेवानिवृत कर्मचारी व दिव्यांगजन तथा वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।











Leave a Reply