आर.के.जोशी
नोहर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का हनुमानगढ़ आगमन हो रहा है इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भीड़ को दिखाने के लिए सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है और विद्यालय में महिला शिक्षकों को जबरदस्ती तुगलकी फरमान के द्वारा 8 मार्च, रविवार को छुट्टी के दिन हनुमानगढ़ में उपस्थित होने के लिए बाध्य किया जा रहा है यह बहुत ही निंदनीय है। जिला शाखा की तरफ से बयान जारी करते हुए जिला मंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के मान सम्मान उनके गरिमा और उनको समाज में उनके अधिकारों को जागृत करने के लिए मनाया जाता है। मगर दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि वर्तमान सरकार के द्वारा इस दिन पर भी महिलाओं के साथ इस प्रकार का तुगलकी फरमान जारी करके उनका सीधा अपमान किया गया है इसका राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील घोर निंदा करता है।











Leave a Reply