सुरेश कुमावत
दातारामगढ़। श्री कल्याण वूमेन वेलफेयर सोसाइटी दांतारामगढ़ में पसारी वहां दांता में तहसील स्तरीय विश्व महिला दिवस का आयोजन रखा। कार्यक्रम अध्यक्ष पूजा चौहान निदेशक जन शिक्षण केंद्र सीकर,
मुख्य अतिथि मोनिका पाटनी भामाशाह रामगढ़, विशिष्ट अतिथि गण डॉ. ममता चावला आयुष आयुर्वेदिक अधिकारी दांता, खुशबू खेतान समाजसेविका रामगढ़, पेमल चौधरी जया फैशन, पी. बी कलेक्शन दांता, डॉ . ममता चौधरी आयुर्वेदिक अधिकारी सीकर, सुशीला मांड्या जन शिक्षण केंद्र सीकर, डालचंद खटीक अध्यापक अंबेडकर शिक्षण संघ सीकर, रवि सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।
संस्था द्वारा प्रतिवर्ष इस दिवस को महिला विकास में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं का द बेस्ट शीतल वुमन प्राइस से नवाजती है। इस क्रम में इस वर्ष आशा चौधरी प्रोपराइटर आशा टॉयज, आभा मित्तल प्रवासी कोलकाता, गुड़माला छिपा निवासी दांता, बीमा शर्मा निवासी रामगढ़ को दिया गया। संस्था के बेस्ट वॉलिंटियर्स अवार्ड अनु खिचड़, प्रियांशी कुमावत, हर्षिता कुमावत, नेहा शर्मा, मनीष वर्मा, अक्षिता कंवर को दिया गया। जन शिक्षण संस्थान से प्राप्त कौशल ट्रेनिंग से बेस्ट स्टार्टअप के लिए सानिया लोहार, संजू भटेसर, सुमन बुरड़क, पूजा शेखावत, रिंकी वर्मा, सरोज कुमावत संस्थान द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र दिया गया।
वक्ताओं नारी शक्ति की महिमा, डिजिटल महिला नारी अधिकारों के बारे में एवं उनके स्वास्थ्य सुधार के टिप्स आज के प्रतिस्पर्धा में न्यू स्टार्टअप एवं सरकारी स्कीमों की जानकारी दी। जिला युवा अधिकारी मोहित कुमार माय भारत सीकर के प्रतिनिधि ज्योति कुमावत ने युवतियों के लिए महिला सशक्तिकरण का संदेश सुनाया।
इस अवसर पर महेश कुमार बीमा सलाहकार एवं स्किल निर्देशक परमानंद कुमावत उपस्थित रहे। संस्था फाउंडर बाबूलाल कुमावत सभी महिलाओं का आभार प्रकट किया।











Leave a Reply