रविवार 22 मार्च को दिल्ली जंतर- मंतर पर गरजेंगे हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकार : डॉ. इंदु बंसल

Spread the love

*ऐतिहासिक होगा हरियाणा का पहला व विशाल महाधरना*

एन. बंसल

चंडीगढ़/ नई दिल्ली। श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन ने श्रमजीवी पत्रकारों के हित में सभी लंबित मांगों को पूरा करने की मांग करते हुए बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के आह्वान पर आगामी 22 मार्च को दिल्ली जंतर मंतर पर हरियाणा के इतिहास का पहले व विशाल महाधरने का आयोजन होगा इस महाधरने में हरियाणा के हजारों श्रमजीवी पत्रकार अपनी लंबित मांगों को लेकर हुंकार भरेंगे। डॉ. बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा दिल्ली जंतर मंतर पर महाधरना आयोजित कर पत्रकारों की सभी लंबित मांगों को जोरदार ढंग से उठाएगा। प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा एक ओर सरकार पत्रकार हित की बात करती है साथ ही मीडिया को लोकतंत्र का चौथा आधारभूत स्तंभ कहा जाता है वहीं दूसरी ओर वर्षों से श्रमजीवी पत्रकार अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है, जिससे शोषित और वंचित पत्रकार समाज के परिवारों पर भी विपत्ति की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनी हुई है। अगर ऐसा हुआ तो समाज के प्रत्येक वर्ग पर इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति पत्रकार समाज के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि इस तरह की भेदभावपूर्ण नीति से पत्रकार वर्ग में सरकार के प्रति आक्रोश है। डॉ. बंसल ने श्रमजीवी पत्रकारों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों, मांगों और भविष्य की रक्षा के लिए एकजुट होकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद कर 22 मार्च को दिल्ली जंतर मंतर के महाधरने में अवश्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकारों की एकता ही उन के भविष्य को निर्धारित करेगी। ओर आगामी रविवार 22 मार्च को दिल्ली जंतर मंतर पर आयोजित होने वाला महाधरना श्रमजीवी पत्रकारों की दशा व दिशा को बदल कर एक नया आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *