इजरायल ईरान के युद्ध का भारत के उद्योगों पर कोई असर नहीं: एच.डी.कुमार स्वामी

Spread the love

डॉ. हिमांशु द्विवेदी

हरिद्वार। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने कहा कि इजरायल ईरान के युद्ध से भारत के उद्योगों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है जहां तक एलपीजी गैस की किल्लत की बात है, तो देश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। लोग बेवजह परेशान हो रहे हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, भारत सरकार ने गैस के प्रोडक्शन को 25% बढ़ाने के निर्देश गैस कंपनियों को दे दिए है। कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आज भेल हरिद्वार यूनिट में 5 मेगावाट का सोलर एनर्जी प्लांट का उद्घाटन एवं 800 मेगावाट की टरबाइन जो अदानी को भेल हरिद्वार द्वारा निर्मित है को रवाना किया है और भारत की नौ सेना के लिए सुपर सोनिक गन को उनके द्वारा लोकार्पण किया गया है यह एक खुशी की बात है कि हरिद्वार इकाई देश की तरक्की में अपना योगदान समर्पण भाव से कर रही है। जिसके लिए भेल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र है। वहीं भेल हरिद्वार इकाई के अन्य प्रकल्पों को देखकर मुझे खुशी हुई कि हरिद्वार यूनिट निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस मौके पर बीएचईएल के सीएमडी के सदाशिव मूर्ति, भेल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार, महाप्रबंधक मानव संसाधन संतोष कुमार गुप्ता एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *