हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में चार युवकों पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की रहने वाली करीब 17 वर्षीय छात्रा के साथ भगवानपुर थाना क्षेत्र में चार युवकों ने दुष्कर्म किया। पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव का ही एक युवक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके तीन अन्य साथियों ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक युवक मंगलौर का रहने वाला है, दूसरा उत्तर प्रदेश का निवासी है, जबकि दो आरोपी पीडि़ता के ही गांव के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज











Leave a Reply