*गैस एजेंसियों के वर्ष में 12 सिलेंडर का नियम को थोपने से आम जन दर – दर भटकने पर विवश*
डॉ. हिमांशु द्विवेदी
हरिद्वार। सरकार और प्रशासन लाख दावे कर रहा है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं लेकिन धरातल पर स्थित इसके बिलकुल विपरीत है। शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस इस्तेमाल होने से घरेलू गैस के सिलेंडर की कालाबाजारी बढ़ती जा रही है । जबकि प्रशासन ने निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तक नियुक्त कर दिए लेकिन सब व्यर्थ साबित हो रहे हैं। घरेलू गैस की किल्लत ज्यों की त्यों बनी हुई है। वही गैस एजेंसियों पर आम आदमी परेशान हो रहा है। उनको यह कहकर टाला जा रहा है, कि आपके 12 सलेंडर पूरे हो गए हैं इसलिए आपको गैस नहीं मिलेगी ,जबकि सरकार ने गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए पहले 21 दिन का समय और फिर 25 दिन का समय निर्धारित किया था लेकिन अब गैस एजेंसियों द्वारा यह नया राग अलापना शुरू कर दिया है।
जिसके चलते बड़े परिवार वाले गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे हैं। विभाग ने मात्र एक दिन हरिद्वार के ग्रामीण व बाहरी इलाकों में छापा मारकर 10 सिलेंडर पकड़ महज खाना पूर्ति की थी। जबकि जबकि तीर्थ नगरी में हजारों की संख्या में घरेलू गैस के सिलेंडर खाने ढाबे, ठेली,फास्ट फूड वाले एवं रेस्टोरेंट उपयोग में ला रहे हैं। जिस कारण घरेलू गैस की किल्लत लगातार बनी हुई है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आपदा के नंबर पर भी यह शिकायत दर्ज कराई गई है पर पिछले तीन दिनों से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई वहीं जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल को भी कई मर्तबा फोन किया गया लेकिन फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई। वही कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति भी पूरी तरह न होने से फूड डिलीवरी करने वाले के आगे रोजगार का संकट पैदा हो गया है। और लघु व्यापारी तो घर ही बैठ गए हैं। ऐसे में यदि इजरायल ईरान का युद्ध लंबा चलता है तो निश्चित ही आमजन की परेशानी बढ़ जाएगी।











Leave a Reply