अमित कुमार
देहरादून। आखिरकार लंबे समय से मंत्री बनने की चाह रखने वाले विधायकों का इंतजार खत्म हुआ। धामी सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में भीमताल से विधायक राम सिंह कैडा, राजपुर से विधायक खजान दास, हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक और रुड़की से प्रदीप बत्रा और विधायक भरत चौधरी को कैबिनेट मंत्री के रूप में आज धामी सरकार में पद और गोपनीयता की शपथ लोक भवन में राज्य पाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने दिलवाई। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक और रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा को मंत्री मंडल में प्रतिनिधित्व मिलने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने ने होली और दीपावली एक साथ मनाई शुरू कर दी।











Leave a Reply