हनुमानगढ़ जंक्शन पर रेल समस्याओं को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई

Spread the love

पंकज कुमार जोशी

हनुमानगढ़। जिला रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आज हनुमानगढ़ जंक्शन पर क्षेत्र की रेल समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की रेल सेवाओं के संचालन में लगातार हो रही अनदेखी पर रोष प्रकट किया किया गया और रेल प्रशासन को चेताया गया कि यदि इसी तरह अनदेखी जारी रही तो एसोसिएशन को आमजन के सहयोग से जनहित में कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी रेल प्रशासन कि होगी। बैठक में हनुमानगढ़ जिले के प्रमुख रेल मुद्दों पर चर्चा कि गई जिसमें मुख्य रूप से

1. हनुमानगढ़ से हरिद्वार के लिए एक और ट्रेन शुरू करवाने।

2. हनुमानगढ़ से चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन शुरू करवाने।

3. दिल्ली से वाया ऐलनाबाद, नोहर और भादरा के रास्ते इंटरसिटी ट्रेन चलाने तथा 4. सरदारशहर-हनुमानगढ़ रेल लाइन का पुनः सर्वेक्षण करवाने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर क्षेत्र की रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवाज बुलंद की और जल्द ही इन मांगों को रेलवे प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष विशु वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप मित्तल, महासचिव राजीव मिश्रा, संयोजक प्यारेलाल बंसल, मिडिया प्रभारी आर. के. जोशी, ZRUCC सदस्य अरुण अरोड़ा, उपाध्यक्ष एवं पूर्व DRUCC डिप्टी कंवल शर्मा, सदस्य जोगेंद्र कुमार, कपिल अग्रवाल, रमेश धानका एवं अन्य गणमान्य जनों ने सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *