आर. के. जोशी
नोहर। आज नेहरू बाल वाटिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शारदा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं होरीबा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ
भारत माता आश्रम के महंत रामनाथ अवधूत, ट्रस्टी रघुवीर शर्मा, हेमराज शर्मा, शंकर लाल शर्मा, भारतमाता आश्रम के महंत रामनाथ अवधूत, तहसीलदार बजरंग लाल, नायब तहसीलदार संजीव एवं होरीबा इंडिया की प्रतिनिधि मिस कनिका व अनुराग ने दीप प्रज्वलित कर किया। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी सहदेव शर्मा ने शिविर के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि इस सेवा यज्ञ में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला:
*कुल ओपीडी: 1273 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण*
*रक्तदान: 224 यूनिट रक्त संग्रहित*
*सहयोगी टीमें:* एसएमएस ब्लड बैंक (जयपुर) एवं जनहित ब्लड सेंटर (जयपुर)।
*विशेषज्ञों ने दी सेवाएं*
शिविर में विख्यात चिकित्सकों की टीम ने अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की।
जिनमें डॉ. अमित भटनागर, डॉ. हितेश शर्मा, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. एन.के. गोरा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. अश्वनी खिचड़, डॉ. हंसराज शर्मा, डॉ. अविकल्प शर्मा और वैद्य गौरी शंकर नेहरा शामिल रहे। दवा वितरण में सुभाष शर्मा, कालूराम नाई, रफीक चौहान व बलवीर सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस पुनीत कार्य में नोहर रिलीफ सोसायटी का भी विशेष योगदान रहा।
*गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति*
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व प्रधान: उर्मिला बिजारणीया जेपी चाचाणओम कठौतिया, रमेश खटोटिया पार्षद मुकेश मिश्रा, नियामत अली, घीसा राम नायक प्रताप सहू लालचंद नायक, आत्म प्रकाश बरोङ, जयदेव इंदौरिया, आनंद इंदौरिया, दिलावर बेनीवाल, अमर सिंह तलानिया, महावीर स्वामी, बजरंग लाल शर्मा, दयाराम स्वामी वृतिका शर्मा, महेश शर्मा, रजनी जोशी महावीर शकृवाल उपस्थित रहे।
*आभार प्रदर्शन*
शिविर के समापन पर शारदा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी रघुवीर शर्मा, पूर्व सरपंच हेमराज शर्मा, शंकर लाल शर्मा, दयाराम शर्मा व भगवान राम शर्मा ने शिविर में पधारने वाले समस्त गणमान्य नागरिकों, चिकित्सा टीम, ब्लड बैंक कर्मियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।











Leave a Reply