पंचायती राज एवं आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना कर प्रदेश की कुशलता एवं प्रगति की कामना की

Spread the love

*2027 में होने वाला कुंभ मेले को दिव्य,भव्य ढंग से आयोजित करने व सफलता पूर्वक सम्पन्न कराए जाने के लिए दक्षेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर की प्रार्थना*

*दक्ष मन्दिर पहुंचने पर साधु संतो एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया मंत्री का स्वागत*

अमित कुमार

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर दक्षेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना एवं यज्ञ हवन कर प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की इसी कामना के साथ साथ वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को दिव्य,भव्य ढंग व सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए दक्षेश्वर महादेव से प्रार्थना की। उन्होंने पंचायती अखाड़ा श्री महानिर्वाणी के सचिव महंत रविन्द्र पुरी महाराज से उनकी कुशल क्षेम ली तथा उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के धार्मिक एवं संस्कृति विरासत के सरंक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि साधु-संतों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सरकार को समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनकी पूरी कैबिनेट द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की गई उन्होंने कहा कि दिव्य एवं भव्य कुंभ आयोजन के लिए संत समाज द्वारा राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप धर्मनगरी हरिद्वार के विधायक हैं लिहाजा आगामी कुंभ को भव्यता दिव्यता प्रदान करना आपकी विशेष जिम्मेदारी है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी भाजपा के कनखल मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, सुमित लखेरा, मनोज वर्मा, प्रशांत सैनी, भूपेंद्र कुमार, मुकुल पाराशर आदि  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *