*कमांडेंट कुमार मयंक के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिली सहायता व स्वास्थ्य सेवाएं*
पी. के. गुप्ता
सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के ग्राम पुसवाड़ा में 159 बटालियन CRPF द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन रेंज) के मार्गदर्शन एवं 159 बटालियन के कमांडेंट कुमार मयंक के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबल, लुंगी, मच्छरदानी, बर्तन, साड़ी, पानी रखने के ड्रम सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण किया गया।
साथ ही खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रिकेट किट, फुटबॉल, वॉलीबॉल आदि खेल सामग्री भी दी गई। कार्यक्रम के साथ ही एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें बटालियन के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बीपी जांच, मलेरिया जांच सहित आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। कमांडेंट कुमार मयंक ने बताया कि सिविक एक्शन प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है। इस अवसर पर 159 बटालियन के सहायक कमांडेंट तुलसी दास, अन्य अधिकारी, जवान एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सीआरपीएफ के इस जनहितकारी कार्य की सराहना की।











Leave a Reply