अमित कुमार
हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में आयोजित एक गरिमामय भव्य समारोह में करौली शंकर महादेव महाराज को महामंडलेश्वर बनाया गया।
श्री करौली शंकर महादेव धाम व मिश्री मठ के परमाध्यक्ष करौली शंकर महादेव महाराज का पूर्ण विधि विधान से तिलक, चादर तथा पट्टा भिषेक अखाड़े के पदाधिकारियों ने संपन्न करवाया। पट्टाभिषेक समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया महंत भगत राम ने कहा कि करौली शंकर महादेव महाराज योग, मंत्र दीक्षा, ध्यान साधना के साथ -साथ भारतीय संस्कृति के सशक्त संवाहक है।
करौली शंकर महादेव महाराज के महामंडलेश्वर बनने पर महंत भगत राम ने कहा कि अब उनके नेतृत्व में अखाड़े की परंपराओं एवं सम्मान में वृद्धि होगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने श्री करौली शंकर महादेव को विलक्षण संत बताते हुए कहा कि वह मानवता की सेवा के लिए समर्पित है और सनातन परंपरा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। वही श्री पंचायती निर्मल अखाड़े के श्रीमहंत ज्ञान देव सिंह ने कहा कि नया उदासीन निर्वाण अखाड़े ने उनको महामंडलेश्वर बनाकर संत समाज को नई उर्जा दी है।
जबकि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस पट्टाभिषेक समारोह में उमड़ी भीड़ को करौली शंकर महादेव महाराज के प्रति आस्था का प्रमाण बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि संतो के सानिध्य में आगामी कुंभ को भव्य और दिव्य बनाने में सभी सम्मानित संतो का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस पट्टाभिषेक समारोह का सफल संचालन महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने किया। इस अवसर पर आकाश मुनि, मंगलदास अध्यक्ष महंत धुनी दास, अध्यक्ष महंत गोपाल दास, सचिव मुखिया महंत जगतार मुनि सहित इस पट्टाभिषेक समारोह में देश भर के संतगणों के साथ ही स्थानीय गणमान्य साधु-संत, महामंडलेश्वर, अखाड़ों के प्रतिनिधियों तथा नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।











Leave a Reply