ब्रह्मलीन महंत स्वामी ब्रहमेश्वर महाराज का 17 वां श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया

Spread the love

ए. गुप्ता

हरिद्वार। आज स्वामी बलजीत श्याम सुंदर धाम आश्रम के ब्रह्मलीन महंत स्वामी ब्रहमेश्वर महाराज का 17 वां श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हरिद्वार के समस्त संत महंत महामंडलेश्वर एवं अखाड़ों के सन्त एवं आश्रम के समस्त ट्रस्टियों द्वारा पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मेश्वर को श्रद्धांजलि दी गई।
इसके उपरांत अखिल भारतीय घीसा संत महामंडल के अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी राघवानंद दास महाराज की अध्यक्षता में आश्रम के कार्यों एवं गतिविधियों के संचालन के लिए स्वामी बलजीत श्याम सुंदर धाम के अध्यक्ष एवं पीठाधीश्वर के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि का नाम आश्रम के समस्त ट्रस्टी जनों की उपस्थिति एवं सहमति से घीसा संत महामंडल के पदाधिकारी एवं बड़ा उदासीन अखाड़े के महामंडलेश्वर संत जनों की उपस्थिति में घोषित हुआ ।
इसके बाद हरिद्वार के सभी संत जनों एवं ट्रस्टियों ने परम पूज्य स्वामी राम मुनि महाराज का माल्यार्पण चद्दर देकर एवं पट्टाभिषेक कर ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया।
पट्टाभिषेक में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी अरुण दास, महामंडलेश्वर स्वामी सुरेश मुनि, महंत राघवेन्द्र दास, महामंडलेश्वर महंत चिदविलासानन्द, महंत सुतीक्ष्ण मुनि, महंत गोविंद दास, महंत सूर्यांश मुनि आदि सन्त महापुरुष एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहें। संचालन स्वामी रवि देव शास्त्री ने किया। स्वामी रामेश्वरानंद महाराज पंजाब, स्वामी अखंडानंद महाराज ऋषिकेश, स्वामी सुरेश्वरवरानंत हिसार, स्वामी सतवीरानंद जींद, स्वामी चेतन स्वरूप महाराज बृजघाट इत्यादि उपस्थित रहें। हरिचेतनानंद ने कहा कि राम मुनि के नेतृत्व में संस्था का विकास होना निश्चित है।
कार्यक्रम में ट्रस्टी प्रमोद अग्रवाल कलकत्ता, लोकेश गुप्ता दिल्ली, हरिओम गर्ग दिल्ली, जयभगवान गर्ग दिल्ली, स्वामी नरेश भगत, प्रमोद शर्मा, सन्दीप सिंहानिया, सत्यवान प्रबंधक संत मंडल, मेनपाल, जयवीर, प्रदीप प्रजापति, प्रवीण बर्दिया, रामलाल प्रजापति, धर्मेंद्र लोधी, विनोद शर्मा, विवेक रानीगंज, उत्तम धनबाद इत्यादि सैंकडों महानुभावों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *