लंबे समय से हरिद्वार में तैनात सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को किया देहरादून मुख्यालय अटैच

Spread the love

*वायरल व्हाट्सएप चैट और युवा कांग्रेस नेता के आरोपों के पश्चात सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे ने दिए कार्रवाई के निर्देश*

डॉ. हिमांशु द्विवेदी

हरिद्वार। लंबे समय से हरिद्वार में डेरा जमाए बैठी सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को देहरादून मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। उनके स्थान पर सुधीर सूर्य को तैनात किया गया। यह कार्रवाई हाल ही में वायरल हुई व्हाट्सएप चैट और उन पर कांग्रेस नेता द्वारा लगाए लगे गंभीर आरोपों के बाद की गई है। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे ने पूरे मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उत्तराखंड के ड्रग्स कंट्रोलर ताजभर जग्गी के मुताबिक 30 मार्च को अनीता भारती को देहरादून मुख्यालय से अटैच किया गया है। उनके स्थान पर असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर सुधीर सूर्या को हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में एक दवाई कंपनी के मालिक रमेश मैठाणी ने आरोप लगाया था कि लाइसेंस बनाने के बदले उनसे रिश्वत की मांग की गई। इस आरोप के समर्थन में उन्होंने व्हाट्सएप चैट भी दिखाई थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इससे पूर्व अनीता भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर युवा कांग्रेसी नेता कैश खुराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन यह कदम उठाया है। विभाग का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट को प्रभावित न किया जा सके। इसलिए सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को मुख्यालय अटैच किया गया और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *