पिछड़ा वर्ग समाज के हित के लिए हम कार्य करने के लिए संकल्पित है, पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का मिले लाभ: साध्वी निरंजन ज्योति

Spread the love

अमित कुमार

हरिद्वार। सुनील सैनी राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का उत्तराखंड पहुंचने पर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। पिछड़ा वर्ग के समाज के अनेक विषयों पर पूज्य साध्वी निरंजन ज्योति से चर्चा वार्ता कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। राज्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग समाज के हित के लिए हम कार्य करने के लिए संकल्पित है, पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए हम निरंतर कार्यरत है। साध्वी निरंजन ज्योति (राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग) ने अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें पिछड़े वर्ग समाज की योजनाओं के बारे में चर्चा कर निर्देशित किया। सुनील सैनी राज्य मंत्री (उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद ) ने यह भी बताया कि साध्वी निरंजन ज्योति भारतीय जनता पार्टी की एक प्रमुख नेता हैं, जिन्हें मार्च 2026 में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है आपके राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनने पर पूरे देश में पिछड़े वर्ग समाज में खुशी की लहर है। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को सरकार करने हेतु हम संकल्पित है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं हमें पिछड़ा वर्ग आयोग को और मजबूत बनाना है इस दिशा में भी हम कार्य कर रहे हैं, पिछड़े वर्ग समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार अधिक से अधिक हो और पूज्य साध्वी जी ने यह भी बताया कि “किताब के काले अक्षर में ही कल का उजाला छुपा हुआ है” और सभी का आह्वान किया कि सभी शिक्षित हो और आगे बढ़े, देश के विकास में सहयोग करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *