के.पी.एस.चौहान
हरिद्वार। विश्व पृथ्वी दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पौधारोपण, स्वच्छता अभियान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त ने कहा कि पृथ्वी व पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी नैतिक और विधिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है, इसलिए हमें वृक्षारोपण के साथ-साथ साफ-सफाई का भी विशेष जिम्मेदारी रखनी होगी। पर्यावरण संरक्षण और साफ-सफाई का संदेश देते हुए जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त, स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष नीतू जोशी व प्राधिकरण सचिव सिमरनजीत कौर ने संयुक्त रूप से पौधे लगाकर पौधारोपण के साथ-साथ परिसर में एक वृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान प्राधिकरण के स्टाफ ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेकर श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। विधिक सहायता केन्द्र के माध्यम से विधि विभाग व आर्युवेदिक चिकित्सा विभाग, विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम में डिप्टी जेलर श्वेता, नरेंद्र शर्मा, रिटेनर अधिवक्ता आकाश सिंह चौहान, रमन सैनी व आदिल मौजूद रहे।












Leave a Reply