बैशाख पूर्णिमा पर गुरु गोरक्षनाथ जयंती पर हवन एवं पादुका पूजन हुआ

Spread the love

पंकज कुमार जोशी

नोहर।  बैशाख पूर्णिमा पर गुरु गोरखनाथ जयंती के अवसर पर भारतमाता आश्रम पर प्रातः हवन कार्यक्रम एवं पादुका पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। महंत योगी रामनाथ अवधूत ने बताया कि बैशाख पूर्णिमा को संपूर्ण देश भर में नाथ संप्रदाय के साधु संत अपने अपने आश्रमों पर गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस के रूप में मनाते। गुरु गोरखनाथ का जन्म किसी माता के गर्भ से नहीं हुआ था। उनको गुरु मच्छेंद्र नाथ द्वारा मंत्र शक्ति द्वारा प्रगट किए गए थे। वे आज भी अजर अमर है एवं समय- समय पर हर युग में प्रगट होते है। गुरु गोरखनाथ ने सैकड़ों राजाओं को नाथ पंथ में दीक्षित कर शिष्य बनाया। उन्होंने राजस्थान के राता ढूंढा, ददरेवा, गोरखाना , गोरख टीला, गोगा मेडी सिद्धमुख में बारह- बारह साल कठोर तपस्या की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *