मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल चम्पावत दौरा: एमआरआई मशीन का लोकार्पण, गोल्ज्यू महोत्सव में होंगे शामिल

Spread the love

रमेश राम

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 04 मई 2026, सोमवार को जनपद चम्पावत के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन प्रातः 10:30 बजे एसएसबी हेलीपैड चम्पावत पर होगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री प्रातः 10:45 बजे जिला चिकित्सालय के निकट स्थित सीसीयू ब्लॉक पहुंचकर एमआरआई मशीन सहित अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का विधिवत लोकार्पण करेंगे, जिससे जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।अस्पताल कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री प्रातः 11:00 बजे गोरल मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन एवं विशेष अनुष्ठान में भाग लेंगे। तत्पश्चात वह 11:15 बजे गोरलचौड़ मैदान पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री गोरलचौड़ मैदान में आयोजित भव्य गोल्ज्यू महोत्सव में भी शिरकत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे गोरलचौड़ मैदान से प्रस्थान कर 12:15 बजे एसएसबी हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *