*पेट,आंत एवं लिवर रोगों के विशेषज्ञ उपचार के साथ जनरल फिजिशियन की भी सुविधा*
पी.के.गुप्ता
गयाजी। शहर के जी.बी. रोड स्थित विवेक जांच घर के बगल में शुरू हुई मेडिसिटी हॉस्पिटल पॉलीक्लिनिक में मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न गंभीर बीमारियों का परामर्श एवं उपचार किया जा रहा है। मरीजों को एक ही स्थान पर सामान्य रोगों से लेकर पेट, आंत एवं लिवर संबंधी बीमारियों की विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल रही है।
*समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव : डॉ. टी. शर्मा*
पेट, आंत एवं लिवर रोग तथा एंडोस्कोपी विशेषज्ञ डॉ. टी. शर्मा ने बताया कि आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अनियमित खानपान, तनाव और बदलती जीवनशैली के कारण पेट एवं लिवर संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। लगातार गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, भूख नहीं लगना, उल्टी, कब्ज, दस्त या लिवर से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच एवं उचित उपचार से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
*अनुभवी चिकित्सकों की टीम दे रही बेहतर स्वास्थ्य सेवा*
पॉलीक्लिनिक में डॉ. गुंजन कुमार जनरल फिजिशियन एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने एमबीबीएस कोलकाता, एमडी आईएमएस बीएचयू तथा पीडीसीसी क्रिटिकल केयर की पढ़ाई की है और एम्स नई दिल्ली में भी कार्य कर चुके हैं। वे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थायराइड, फेफड़ा, हृदय, गुर्दा एवं संक्रमण संबंधी बीमारियों का इलाज कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए पॉलीक्लिनिक में आधुनिक जांच एवं उपचार की सुविधाएं निरंतर बढ़ाई जा रही हैं।












Leave a Reply