जनपद में किसी भी क्षेत्र में जलभराव न हो इसके लिए समय से पहले ही कर लिए जाए पुख्ता इंतजाम: डीएम

Spread the love

*जनपद में संचालित हो रहे नालों एवं नालियों की साफ सफाई व्यवस्था त्वरित गति से की जाए जिलाधिकारी*

*नगर निगम हरिद्वार एवं रुड़की को उनके अधीन संचालित हो रहे नालों की सूची उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*

*जिलाधिकारी ने जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा*

ए. कुमार

हरिद्वार। विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समीक्षा करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी मानसून के दृष्टिगत जनपद के सभी नालों एवं नालियों की साफ सफाई त्वरित गति से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनपद में किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए ,इसके लिए उन्होंने नगर निगम रुड़की एवं हरिद्वार तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके क्षेत्रांतर्गत जो नाले एवं नालियां संचालित हो रही है, उसकी साफ सफाई व्यवस्था तत्परता से कर ली जाए तथा इसकी सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जनपद में चल रहे सफाई अभियान को सभी अधिकारी प्राथमिकता से ले तथा संवेदनशीलता के साथ अपने अपने क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था करना सुनाश्चित करे।इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधियारियों एवं पंचायतीराज को निर्देश दिए है कि जिन क्षेत्रों में जल भराव की समस्या उत्पन्न होती है , ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए जेसीबी के माध्यम से जल निकासी के लिए समुचित व्यवस्था करना सुनाश्चित करे।  इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि क्षेत्रवासियों की फीड बैक लेते हुए जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति होती है,ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए क्षेत्र की जलनिकासी के लिए समय से उचित व्यवस्था करना सुनाश्चित करे। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह, उप जिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द, अधिशासी अभियंता लोनिवि डी पी सिंह, जिला आपदा अधिकारी मीरा रावत सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *