उत्तर – पदशिम रेलवे कि क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता समिति की 22 वीं बैठक हुई आयोजित

Spread the love

*सदस्य अरुण अरोड़ा व सुरेश मित्तल ने बीकानेर – बठिंडा, हनुमानगढ़ सादुलपुर रेलखंड के उठाए मुद्दे*

आर.के.जोशी

हनुमानगढ़। आज उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय के सभागार में क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 22वीं बैठक आयोजित कि गई बैठक में उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र से नामित सदस्यों, एवं सांसदों ने भाग लिया। श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से नामित सदस्य अरुण अरोड़ा एवं मंडी डबवाली से नामित सदस्य सुरेश मित्तल ने बीकानेर – बठिंडा, हनुमानगढ़ सादुलपुर, श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ रेलखंडों पर नई रेल सेवाओं के संचालन एवं हनुमानगढ़ स्टेशन पर टर्मिनल सुविधाओं के विस्तार सहित अतिरिक्त आधुनिक वाशिंग लाइन के निर्माण का मुद्दा रखा। Zrucc के सदस्य अरुण अरोड़ा ने हनुमानगढ़ स्टेशन पर टर्मिनल सुविधाओं के विस्तार, अतिरिक्त वाशिंग लाइन के निर्माण कि मांग को प्रमुखता से रखा इसके अलावा हनुमानगढ़ सादुलपुर रेलखंड के अमान परिवर्तन को 10 साल बीत जाने और मीटर गेज टाइम कि रेल सेवाओं को बहाली नहीं होने का हवाला देते हुए हनुमानगढ़ से दिल्ली इंटरसिटी अथवा श्रीधाम एक्प्रेस का हनुमानगढ़ तक विस्तार, दिल्ली कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल का हनुमानगढ़ तक विस्तार, बाड़मेर ऋषिकेश एक्सप्रेस को फुल 24 डिब्बों के लोड से संचालित करने और हनुमानगढ़ फिरोजपुर इंटरसिटी के धौलीपाल स्टेशन पर ठहराव कि मांग को प्रभावशाली ढंग से उठाया। ZRUCC के सदस्य ने कोरोना काल से बंद बीकानेर – चंडीगढ़ रेलसेवा को हनुमानगढ़ मंडी डबवाली लुधियाना मलेरकोटला रेलमार्ग से बहाल करवाने कि मांग को प्रमुखता से रखा इसके अलावा सूरतगढ़ बठिंडा पैसेंजर 04748 को पुनः शुरू करने , श्रीगंगानगर बठिंडा दैनिक जागरण पैसेंजर वाया हनुमानगढ़ मंडी डबवाली नई रेल सेवा का संचालन, भगत कि कोठी दादर 20483 का फिरोजपुर तक विस्तार, फरक्का एक्सप्रेस , गोरखधाम, दिल्ली बठिंडा सुपरफास्ट, किसान एक्सप्रेस गाड़ियों का हनुमानगढ़ तक विस्तार देने कि मांग भी करी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *