आर.के.जोशी
नोहर। नोहर उपखंड राहुल श्रीवास्तव एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ मुख्य प्रबंधक हामिद अली के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ द्वारा शनिवार को शिवाजी बस स्टैंड नोहर में रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण एवं आवेदन जागरूकता शिविर का आयोजन नोहर उपखंड अधिकारी राहुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया जाएगा। दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण एवं शिवाजी बस स्टैंड नोहर रोड़वेज बुकिंग प्रभारी रामचंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ द्वारा स्थानीय उपखंड प्रशासन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से दिनांक 23 मई 2026 शनिवार को शिवाजी बस नोहर में सुबह 09:30 बजे रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण एवं आवेदन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।गर्मी के मौसम को देखते हुए शिविर में मौके पर पहले पूर्व में सिंधी मंदिर में आयोजित शिविर में बनाए गए विभिन्न श्रेणी के स्मार्ट कार्डो का वितरण किया जाएगा। जिसमें लाभार्थी को समय पर स्वयं को पहुंचना होगा, उसके पश्चात स्मार्ट कार्ड से वंचितों को लाभ दिलवाने के लिए आवश्यक कागजी कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करते हुए विभिन्न श्रेणी के नये आवेदन लिए जाएंगे।शिविर में मौके पर विभिन्न श्रेणी के 150 लाभार्थीयों को रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण किया जाएगा। स्मार्ट स्मार्ट कार्ड से वंचितों को लाभ दिलवाने के लिए 60 वर्ष से 80 वर्ष के बीच (केवल पुरुष)एवं 80 वर्ष या इससे अधिक उम्र के वृद्धजन (पुरुष एवं महिला दोनों)का स्मार्ट कार्ड के आवेदन लिए जाएंगे जिसके लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो,आधार कार्ड व राशन कार्ड या जन आधार कार्ड की फोटो प्रति वहीं विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगजन के लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो दिव्यांग श्रेणी, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड की फोटो प्रति व एपीएल होने की श्रेणी में दिव्यांगजन को आय प्रमाण-पत्र मूल साथ लेकर आना होगा। विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का लाभ लेने के लिए आवेदक को 40 रुपये आवेदन शुल्क साथ लेकर आना होगा। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस में राजस्थान की सीमा तक यात्रा करने पर वरिष्ठ नागरिक स्मार्ट कार्ड लाभार्थी को किराये में 50 प्रतिशत तथा वृद्धजन श्रेणी के लाभार्थी को 100 प्रतिशत एवं सहयोगी को 50 प्रतिशत तथा विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगजन को किराये में 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाती है। हरबंस लाल सहारण द्वारा आमजन से शिविर का प्रचार-प्रसार करते हुए नोहर सहित आसपास क्षेत्र के विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड से वंचितों को शिविर तक पहुंचाकर अधिकाधिक लाभ दिलवाने का आग्रह किया गया।शिविर का समय सुबह 9:30 से 4:00 बजे का रहेगा।












Leave a Reply