नरकटियागंज में गूंजेगा देशभक्ति का जज़्बा,आज होगा भव्य पासिंग आउट परेड

Spread the love

पी. के. गुप्ता

नरकटियागंज। 44वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज परिसर में कल गौरव और अनुशासन से भरा भव्य पासिंग आउट परेड समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में बिहार पुलिस के मुजफ्फरपुर एवं मोतिहारी जिला पुलिस बल के कुल 152 प्रशिक्षु जवान कठिन प्रशिक्षण की यात्रा पूरी कर राष्ट्रसेवा के लिए तैयार होंगे। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय पुलिस सेवा के महा-निरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना श्री निशीत कुमार उज्जवल होंगे। वे परेड की सलामी लेने के साथ प्रशिक्षु जवानों को संबोधित भी करेंगे। मुख्य अतिथि का स्वागत 44वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी द्वारा किया जाएगा।प्रशिक्षुओं ने 36 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, कानून-व्यवस्था नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन तथा आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद ये जवान बिहार पुलिस बल में अपनी सेवाएं देंगे। समारोह को आकर्षक बनाने के लिए टैटू ड्रिल, सामूहिक पीटी, ब्लिंग फोल्ड, लाठी ड्रिल, राइफल शूटिंग, बैंड प्रदर्शन तथा डॉग स्क्वॉड ड्रिल का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल एवं बिहार पुलिस के वरीय अधिकारी, प्रशिक्षकगण, जवानों के परिवारजन तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *