विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित

Spread the love

विशाल

हरिद्वार। जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर- स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्यक्रम के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन नेहरू मेमोरियल जूनियर स्कूल, बहादरपुर जट्ट में किया गया, जिसमें बूथ संख्या 72 से 90 तक के सभी सुपरवाइजरों एवं बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारियों) ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान बीएलओ ने अपने-अपने मतदान केंद्रों से संबंधित समस्याओं और चुनौतियों को अधिकारियों के समक्ष रखा। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अमित कुमार चंद ने इन समस्याओं के समाधान के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं, सुपरवाइजरों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यक्रम के बेहतर संचालन के लिए सुझाव दिए। अमित कुमार चंद ने सभी उपस्थित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी निर्धारित समयावधि में कार्यों को पूर्ण करें। बैठक में बीएलओ पर्यवेक्षक मोनिका सैनी, तेलूराम, संजीव कुमार और आशीष कुमार लोहट सहित बीएलओ सुंदरपाल चौधरी, ललिता चमोली, गुड्डी देवी, ममता, मंजू डोभाल, शकुंतला नेगी, सुभद्रा रवि, पोपिंदर, बलिराम, प्रमिला, उमेश देवी, रेखा, सुनीता, रीना, रेखा सैनी, नंदकिशोर, भावना, अनीता और मुकेश देवी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन एवं समन्वय बीएलओ पर्यवेक्षक आशीष कुमार लोहट द्वारा किया गया। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संबंधित कार्मिकों के सहयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *