आर. के. जोशी
नोहर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “जीवन एक गुलजार” अभियान के तहत रामगढ़ उप तहसील कार्यालय परिसर में शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के संयोजक दयाराम ढिल्ल ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर गुलमोहर का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। दयाराम ढिल्ल ने बताया कि उनका “जीवन एक गुलजार” अभियान पिछले नौ वर्षों से निरंतर संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में भारत माता के वीर शहीदों के नाम पर पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश के शहीदों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा अभियान के पोस्टर का लोकार्पण भी किया गया। रामगढ़ नर्सरी की वनरक्षक पूजा रानी ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर रामगढ़ नर्सरी प्रभारी पूजा रानी, रामगढ़ उप तहसील के नायब तहसीलदार जगदीश प्रसाद, ब्लडमैन ऑफ इंडिया डॉ. अमर सिंह नायक, पूर्व सरपंच मांगूसिंह गोगामेड़ी, भामाशाह रामनिवास अग्रवाल, ग्राम विकास अधिकारी शिवकुमार, शिवभगवान ढाका, कैलाश स्वामी, ओम सहू उजलवास, गोगाजी परिवार संगत आगरा के सदस्यगण, वरिष्ठ सहायक राजेश भांभू, कानूनगो अशोक सोनी, दारासिंह शर्मा, अजय स्वामी, विनोद मांझू, राकेश गोदारा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार जगदीश प्रसाद ने “जीवन एक गुलजार” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और शहीदों के सम्मान को जोड़ने वाली यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और शहीदों की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने का संकल्प लिया।











Leave a Reply