अमित कुमार
हरिद्वार। ज्वालापुर में आज महिलाओं के लिए एक ही छत के नीचे ब्यूटी, ज्वेलरी और फैशन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले प्रतिष्ठान ‘आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस’ का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का शुभारंभ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर आलोक शर्मा एवं श्रीमती संतोष चौहान ने आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस की सराहना करते हुए कहा कि यह हरिद्वार में महिलाओं के लिए एक अनूठी और सराहनीय पहल है।
उन्होंने कहा कि यहां एक ही स्थान पर लेटेस्ट डिजाइन के लहंगे, ज्वेलरी, मेकअप और ब्यूटी से जुड़ी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जो निश्चित रूप से महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। आरिवा हाउस की संचालिका इतिक्षा वर्मा एवं संचालक अनुराग वर्मा ने बताया कि हरिद्वार में पहली बार इस तरह का कॉन्सेप्ट शुरू किया गया है, जहां महिलाओं को संपूर्ण सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। उन्होंने बताया कि यहां एडवांस स्किन ट्रीटमेंट, कोरियन फेशियल, लेजर ट्रीटमेंट, हाइड्रा फेशियल सहित स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान उपलब्ध होगा। इसके साथ ही लेटेस्ट ज्वेलरी और फैशनेबल लहंगों की विशेष रेंज भी उपलब्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि यह केंद्र विशेष रूप से महिलाओं के लिए ही तैयार किया गया है। यहां एक एकेडमी भी संचालित की जाएगी, जिसमें ब्यूटी और फैशन से जुड़े विभिन्न प्रकार के प्रोफेशनल कोर्स कराए जाएंगे। इन कोर्स के माध्यम से महिलाएं अपने भविष्य को संवार सकती हैं और आत्मनिर्भर बनकर अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं। उद्घाटन समारोह में मेयर किरण जैसल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी, उमा, काजल, प्रियंका गोस्वामी, रितु चौधरी सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












Leave a Reply