जाशिद अंसारी बने कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष

Spread the love

पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस : आलोक शर्मा

विशाल

हरिद्वार। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने जाशिद अंसारी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। ऋषिकुल स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी और ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा ने जाशिद अंसारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने जाशिद अंसारी को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्मठ, ईमानदार और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देती है। उन्होंने विश्वास जताया कि जाशिद अंसारी पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने के साथ-साथ समर्पित भावना से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष जाशिद अंसारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही ग्राम गाड़ोवाली की जनसमस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी, समर्थ अग्रवाल, यूनुस, ताहिर, खालिद, मुजाहिद, अलीम अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जाशिद अंसारी को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *