लोकतांत्रिक कार्यशैली के संकल्प के साथ शकील अहमद खान ने संभाली सचिव की कमान

Spread the love

मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज की शासी निकाय बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए नए सचिव

पी.के.गुप्ता

गयाजी। शहर के प्रतिष्ठित मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में शासी निकाय के सचिव पद पर बड़ा बदलाव हुआ है। आज आयोजित शासी निकाय की बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ता शकील अहमद खान को नया सचिव चुना गया। वे लंबे समय से शासी निकाय के सदस्य के रूप में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। नवनिर्वाचित सचिव शकील अहमद खान ने कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और शासी निकाय के सभी सदस्यों के सहयोग से कॉलेज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। बताया गया कि पूर्व सचिव डॉ. हफीजुर रहमान खान के स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते शासी निकाय ने यह निर्णय लिया। शकील अहमद खान के सचिव बनने पर शासी निकाय के सभी सदस्यों, शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, समाज के गणमान्य लोगों तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *