कांवड़ मेले की भीड़ में पति से बिछड़ी मूक-बधिर महिला, ढाई वर्षीय बच्ची के साथ वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित
अमित कुमार
हरिद्वार। कांवड़ मेले की भीड़ में अपने पति से बिछड़ी एक मूक-बधिर महिला अपनी ढाई वर्षीय बच्ची के साथ पिछले कई दिनों से परिवार की तलाश में है। महिला अपना नाम सुमन बता रही है। जानकारी के अनुसार वह 31 जुलाई को कांवड़ यात्रा के दौरान अपने पति से बिछड़ गई थी। 
देवभूमि बधिर एसोसिएशन, हरिद्वार के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार महिला को पहले कनखल कोतवाली लाया गया था। वर्तमान में उसे और उसकी लगभग 2.5 वर्ष की बच्ची को वन स्टॉप सेंटर, बहादराबाद में सुरक्षित रखा गया है। बताया गया है कि महिला केवल थोड़ा-बहुत लिखना जानती है। उसने अपनी माता का नाम कल्पना, तथा अपने मामाओं के नाम कमल और पारस लिखकर बताए हैं।
हालांकि उसे अपने गांव या पते की जानकारी नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर उसके हरियाणा का निवासी होने की संभावना जताई जा रही है। महिला का पति भी मूक-बधिर है और कांवड़ मेले की भीड़ में दोनों एक-दूसरे से बिछड़ गए। देवभूमि बधिर एसोसिएशन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस महिला या उसके परिवार को पहचानता हो, तो तत्काल सूचना दें ताकि मां-बेटी को उनके परिजनों से मिलाया जा सके।
संपर्क के लिए:
- श्रीमती सोनिया अरोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता, देवभूमि बधिर एसोसिएशन, हरिद्वार – 9412394375
- संदीप अरोड़ा, सदस्य, कार्यकारिणी परिषद, भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC), दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार – 9897704092 (व्हाट्सऐप)
अपील: इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि मूक-बधिर महिला सुमन और उनकी मासूम बच्ची जल्द से जल्द अपने परिवार से मिल सकें।












Leave a Reply